वाराणसी में नगर निगम की एक कूड़ा ढोने वाली गाड़ी नियमों की अनदेखी करती नजर आई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन बिना नंबर प्लेट के सड़क पर चल रहा था। गाड़ी के पीछे आवश्यक लाइट भी नहीं लगी थी और कूड़ा भी बिना ढके ले जाया जा रहा था।
ऐसी स्थिति में सड़क सुरक्षा के साथ-साथ स्वच्छता मानकों पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। खुले में कूड़ा ले जाने से रास्ते में कचरा गिरने और दुर्गंध फैलने की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित वाहन के खिलाफ कार्रवाई करने और सभी सुरक्षा व परिवहन मानकों का पालन सुनिश्चित कराने की मांग की है।
Tags
Trending
