उत्तर प्रदेश में कोरोना का नया मामला सामने आया है। वाराणसी के आशापुर निवासी 27 वर्षीय युवक की कोविड जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक को कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, जिसके बाद जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
डॉक्टरों के अनुसार, अस्पताल में हर महीने एक-दो कोविड मरीज मिल रहे हैं, जिससे साफ है कि कोरोना वायरस पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। हालांकि अब अधिकांश लोगों में वैक्सीनेशन और प्राकृतिक संक्रमण के कारण एंटीबॉडी बनने से गंभीर मामलों की संख्या काफी कम हो गई है।
![]() |
| Advertisement |
बीएचयू के विशेषज्ञ प्रो. गोपालनाथ ने कहा कि बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और मधुमेह, हृदय रोग, किडनी या कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। बुखार, खांसी, गले में खराश या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत जांच कराने और जरूरत पड़ने पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।
![]() |
| Advertisement |
गौरतलब है कि कोरोना की दूसरी लहर ने पांच साल पहले पूरे देश में भारी तबाही मचाई थी, लेकिन अब संक्रमण की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि वायरस अभी भी मौजूद है, इसलिए सतर्कता बनाए रखना जरूरी है।
![]() |
| Advertisement |



