सोनम वांगचुक के समर्थन में वाराणसी में एक दिवसीय भूख हड़ताल, युवाओं के मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग

देश के प्रख्यात इंजीनियर और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक द्वारा पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर जारी भूख हड़ताल के समर्थन में गुरुवार को वाराणसी के शास्त्री घाट पर एक दिवसीय भूख हड़ताल आयोजित की गई।

बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी समाजवादी पार्टी महानगर एवं जिला इकाई के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अमन यादव और जिला अध्यक्ष जितेंद्र यादव (मलिक) ने किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड़ पहलवान" समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।

Advertisement

अमन यादव ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाएं देश के करोड़ों छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़ा गंभीर विषय हैं। उन्होंने सरकार से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए युवाओं के हितों की रक्षा करने की मांग की।वहीं, जितेंद्र यादव (मलिक) ने कहा कि सोनम वांगचुक लोकतांत्रिक तरीके से छात्रों और युवाओं की आवाज उठा रहे हैं। सरकार को उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

Advertisement

समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष सुजीत यादव "लक्कड़ पहलवान" ने कहा कि शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतंत्र में नागरिकों का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनभावनाओं का सम्मान करते हुए युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ठोस कदम उठाने चाहिए।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित लोगों ने सोनम वांगचुक के आंदोलन को समर्थन देते हुए छात्र-युवाओं के हित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post