गुरु पूर्णिमा पर राधारानी स्वरूप में दिखे प्रेमानंद महाराज, फूलों की वर्षा से हुआ स्वागत

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान महाराज ने भक्तों को राधारानी स्वरूप में दर्शन दिए, जिसे देखकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए।

अपने गुरु के स्वागत के लिए शिष्यों ने करीब 50 मीटर तक मार्ग पर फूल बिछाए। जैसे ही प्रेमानंद महाराज वहां पहुंचे, भक्तों ने दंडवत प्रणाम कर उनका स्वागत किया और आरती उतारकर गुरु के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

Advertisement

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया और भक्ति-भाव से उनका अभिनंदन किया।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post