नये शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर बीएचयू में हुआ पूजन, कुलपति ने की मंगलकामना

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में सोमवार को नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 के शुभारंभ के अवसर पर विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर में पूजन समारोह का आयोजन किया गया। कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में संपन्न हुए इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में विश्वविद्यालय परिवार ने नये सत्र के सफल, मंगलमय और ज्ञानवर्धक होने की कामना की।सुबह 9 बजे आयोजित पूजन समारोह में विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। सभी ने शिक्षा, संस्कार और भारतीय परंपरा के समन्वय के साथ नये शैक्षणिक सत्र की सुखद शुरुआत का संकल्प लिया।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि काशी हिन्दू विश्वविद्यालय अपनी समृद्ध शैक्षणिक परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक मूल्यों के लिए विश्वभर में विशिष्ट पहचान रखता है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों और शिक्षकों को सकारात्मक ऊर्जा, नई प्रेरणा तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होता है।विश्वविद्यालय प्रशासन ने नये सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों, शोधार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों का स्वागत करते हुए सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशासन ने कहा कि यह पूजन समारोह शिक्षा, संस्कार और भारतीय संस्कृति के अद्भुत संगम का प्रतीक है, जो पूरे विश्वविद्यालय परिवार को नई ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देता है।

Advertisement 


Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post