यूपी में अगले 7 दिन बारिश का दौर, कई जिलों में भारी वर्षा, आंधी-तूफान और वज्रपात का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं (40–50 किमी/घंटा, कुछ स्थानों पर 60 किमी/घंटा तक) और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

सोमवार सुबह हुई तेज बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली, लेकिन कई शहरों में जलभराव और यातायात प्रभावित होने की भी खबर है। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 जुलाई को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी कई स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।

Advertisement

6 और 7 जुलाई के लिए प्रयागराज, कौशांबी, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, गाजियाबाद, नोएडा, झांसी, बरेली, गोरखपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी समेत दर्जनों जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने तथा आकाशीय बिजली के समय सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post