रोटरी क्लब बनारस का 82वां पदस्थापन समारोह संपन्न, राजीव कुमार ने संभाला अध्यक्ष पद

समाजसेवा के क्षेत्र में 82 वर्षों से सक्रिय रोटरी क्लब बनारस का 82वां पदस्थापन समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है। उन्होंने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार और उनकी टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नवनियुक्त अध्यक्ष ने स्वास्थ्य, स्वच्छ काशी, पर्यावरण संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त समाज, युवाओं, विद्यार्थियों और महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सदस्य को समाज परिवर्तन का सशक्त दूत बनकर निस्वार्थ भाव से सेवा करनी चाहिए।

Advertisement

कार्यक्रम में कई नए सदस्यों ने रोटरी क्लब की सदस्यता ग्रहण की। विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश बीडी मिश्रा ने भी क्लब के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक डॉ. शशिकांत दीक्षित एवं डॉ. एमके गुप्ता ने की। संयोजक रोटेरियन उमा केजरीवाल और समन्वयक रोटेरियन राघवेंद्र वेताल ने अतिथियों का स्वागत किया। 

Advertisement

संचालन रोटेरियन मनीष पाण्डेय एवं आलोक पारीख ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन राजीव पाण्डेय ने किया। समारोह में रोटरी क्लब बनारस के पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post