महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ का 48वां दीक्षांत समारोह आगामी 28 जुलाई को रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष दीक्षांत समारोह की थीम "विगत एक दशक में भारत की उपलब्धियां : विकसित भारत 2047 की आधारशिला" निर्धारित की गई है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने प्रेसवार्ता में बताया कि समारोह सुबह 10:45 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कैप्टन बी.के. त्यागी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
![]() |
| Advertisement |
कुलपति ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक और विश्वविद्यालय पदक प्रदान किए जाएंगे। महिला वर्ग में अंजलि कुमारी को विश्वविद्यालय पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा, शोध और तकनीकी नवाचार के क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है और विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षा के साथ उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है.
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



