सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय का 44वां दीक्षान्त महोत्सव 29 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के मुख्य भवन में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल करेंगी। समारोह सुबह 9 बजे शुरू होगा।
दीक्षान्त समारोह में भारत के प्रख्यात वैज्ञानिक, शिक्षाविद् एवं नैनोप्रौद्योगिकी विशेषज्ञ पद्मश्री प्रो. आशुतोष शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और स्नातकों को दीक्षान्त भाषण देंगे। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय विशिष्ट अतिथि और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी सारस्वत अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
![]() |
| Advertisement |
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा स्नातकों को उपाधि-पत्र प्रदान करेंगे। समारोह में शैक्षिक सत्र 2025-26 के उपाधिधारियों को डीजी लॉकर के माध्यम से उपाधियां एवं प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, दीक्षान्त समारोह अपनी गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप गरिमापूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



