वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र स्थित मलदहिया के लक्ष्मी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के एक रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पांच युवतियों और होटल के दो संचालकों को गिरफ्तार किया गया। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से होटल में अनैतिक गतिविधियां संचालित होने की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों का सत्यापन करने के बाद पुलिस ने अचानक छापा मारा, जिसमें कथित देह व्यापार का खुलासा हुआ।
![]() |
| Advertisement |
जांच में सामने आया कि गिरफ्तार की गई पांच युवतियों में से चार को पश्चिम बंगाल से लाकर यहां देह व्यापार में लगाया गया था। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस रैकेट के तार किन-किन लोगों से जुड़े हैं।
![]() |
| Advertisement |
एसीपी दशाश्वमेघ शुभम सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पुलिस इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।
![]() |
| Advertisement |



