गाजियाबाद के लोनी इलाके में हॉर्न बजाने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, घटना के दौरान दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और देखते ही देखते मामला बढ़ गया। इसी बीच आरोपियों ने कथित तौर पर हथियार निकालकर गोली चला दी। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
![]() |
| Advertisement |
मृतक के भाई ने जब बीच-बचाव करने की कोशिश की तो उस पर भी फायरिंग की गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई।
![]() |
| Advertisement |
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |



