धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर बीएचयू में छात्रों को बांटी मिठाई

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद रविवार देर शाम बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) परिसर में समाजवादी पार्टी नेता रजत वाल्मीकि और उनके समर्थकों ने छात्रों के बीच लड्डू बांटकर खुशी जताई। 

इस दौरान रजत वाल्मीकि ने कहा कि परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग को लेकर आवाज उठा रहे छात्रों और युवाओं के संघर्ष का यह महत्वपूर्ण पड़ाव है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियां दोबारा न हों, इसके लिए परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जाना चाहिए, ताकि विद्यार्थियों का विश्वास मजबूत हो।

Advertisement

कार्यक्रम में महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट आरती यादव, लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक जोसेफ, काशी विद्यापीठ के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विमलेश यादव समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post