जंतर-मंतर पर भोजन की व्यवस्था को लेकर उठे सवाल, मोहम्मद जुनैद ने फंडिंग पर दी सफाई

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच प्रदर्शनकारियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन और पानी की व्यवस्था को लेकर उठे सवालों पर स्वयंसेवक मोहम्मद जुनैद ने अपनी बात रखी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि आंदोलन स्थल पर भोजन की व्यवस्था किसी एक संस्था या व्यक्ति के पैसे से नहीं, बल्कि देशभर से मिल रहे स्वैच्छिक सहयोग और दान के माध्यम से की जा रही है।

जुनैद के अनुसार, आंदोलन का समर्थन करने वाले लोग ऑनलाइन और अन्य माध्यमों से भोजन, पानी तथा आवश्यक सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में किसी तरह की गुप्त फंडिंग शामिल नहीं है और पूरा अभियान आम नागरिकों के सहयोग से संचालित हो रहा है।

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने भोजन की व्यवस्था और उसके लिए मिलने वाले सहयोग के संबंध में उनसे पूछताछ की थी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी कि सभी संसाधन लोगों के स्वैच्छिक योगदान से जुटाए जा रहे हैं। इस मुद्दे को लेकर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post