दारुल उलूम के नए प्रवेश नियमों से शहर में नाराजगी

देवबंद स्थित दारुल उलूम द्वारा परिसर में प्रवेश को लेकर नए प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद शहर के व्यापारियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। उनका कहना है कि इस फैसले से संस्थान में आने वाले आगंतुकों की संख्या घट सकती है, जिससे आसपास के होटल, रेस्तरां और अन्य छोटे कारोबार प्रभावित होंगे।

संस्थान ने स्पष्ट किया है कि परिसर की गरिमा, सुरक्षा और शैक्षणिक माहौल बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। नए नियमों के तहत अब केवल शैक्षणिक, प्रशासनिक या अन्य आवश्यक कार्य से आने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बिना किसी वैध उद्देश्य के घूमने, फोटो या वीडियो बनाने के लिए आने वालों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इससे पहले दारुल उलूम ने महिलाओं के प्रवेश पर भी प्रतिबंध लगाया था। 

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post