जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। लाल चौक क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर आतंकियों ने अचानक गोलीबारी कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
हमले की सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। घटना की जांच जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हमले के पीछे शामिल आतंकियों का पता लगाने में जुटी हैं।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



