जंतर-मंतर पर CJP का आंदोलन तेज, दिल्ली में सुरक्षा कड़ी

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन समाप्त नहीं किया जाएगा।

प्रदर्शन के मद्देनजर राजधानी दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जंतर-मंतर, संसद मार्ग और आसपास के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल और सीआरपीएफ की तैनाती की गई है। कई स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई है, जबकि एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों को अस्थायी रूप से बंद रखा गया।

Advertisement

प्रदर्शन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, सरकार की ओर से प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधियों से बातचीत की पहल की गई है। प्रशासन पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post