वैश्य समाज उत्तर प्रदेश (काशी इकाई) की बैठक कबीरचौरा स्थित कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनीष केशरी ने की। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अजय केशरी, प्रदेश महामंत्री संजय केसरी, प्रदेश मंत्री संजय केशरी 'लल्ली', उपाध्यक्ष ऋषि केशरी, सुनील गुप्ता, रवि केशरी, शिव जायसवाल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 11 जुलाई को उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' का पुनर्प्राप्ति जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर वैश्य समाज के पदाधिकारी, सदस्य एवं व्यापारी चित्रा सिनेमा (चौक) के पास एकत्रित होकर गेट नंबर-4 से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचेंगे। वहां फल, शरबत एवं मिष्ठान का वितरण किया जाएगा तथा बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन कर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखद जीवन की कामना की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 12 जुलाई 2010 को मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' पर आरडीएक्स बम से प्राणघातक हमला हुआ था, जिसमें वह सकुशल बच गए थे। इसी घटना की स्मृति में वैश्य समाज उत्तर प्रदेश द्वारा प्रत्येक वर्ष उनका पुनर्प्राप्ति जन्मदिवस मनाया जाता है।
![]() |
| Advertisement |
जिलाध्यक्ष मनीष केशरी ने समाज के सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की।
![]() |
| Advertisement |



