यूपी पुलिस ने आदिवासी महिलाओं का पूरा किया सपना, पहली बार कराया वाराणसी का भ्रमण

उत्तर प्रदेश पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत चंदौली जिले के दूरस्थ आदिवासी गांव पांडी की 40 महिलाओं को वाराणसी भ्रमण कराया। इनमें अधिकांश महिलाएं ऐसी थीं, जिन्होंने पहली बार अपने गांव की सीमा से बाहर कदम रखा और किसी बड़े शहर को करीब से देखा।

भ्रमण के दौरान महिलाओं ने वाराणसी के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने गंगा आरती का दर्शन किया, घाटों की संस्कृति को जाना और शहर की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू हुईं। महिलाओं ने इस अवसर पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उन्हें वाराणसी देखने का मौका मिलेगा।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाना भी है। इसी सोच के तहत यह पहल की गई, ताकि दूरदराज के ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की महिलाएं नए अनुभव प्राप्त कर सकें और समाज की मुख्यधारा से और अधिक जुड़ सकें।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post