आनंद पार्क के जर्जर भवन में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड स्थित आनंद पार्क में उस समय सनसनी फैल गई जब एक जर्जर ऐतिहासिक भवन की छत पर आम की डाल से एक अज्ञात युवक का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए।

घटना की जानकारी पर दुर्गाकुंड चौकी पुलिस, भेलूपुर थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। जर्जर भवन होने के कारण टीम को छत तक पहुंचने और शव नीचे उतारने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कड़ी मेहनत के बाद पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।

Advertisement

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पार्क की स्थिति और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि आनंद पार्क लंबे समय से असामाजिक तत्वों, नशेड़ियों और जुआरियों का अड्डा बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस संबंध में कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

Advertisement

वहीं नगर निगम कर्मचारियों ने भी आरोप लगाया कि पार्क में ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा उनके साथ अभद्रता और मारपीट जैसी घटनाएं हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए, नियमित पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और जर्जर भवन को सुरक्षित किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post