वाराणसी दालमंडी में 5 मस्जिदों पर चला बुलडोजर, चौड़ीकरण परियोजना के तहत कार्रवाई

वाराणसी की दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत पांच मस्जिदों के चिह्नित हिस्सों को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। यह कार्रवाई सुबह करीब 7:30 बजे शुरू होकर शाम करीब 6:30 बजे तक चली। अंधेरा होने के कारण काम रोक दिया गया, जिसे अब अगले चरण में फिर से शुरू किया जाएगा।

परियोजना की जद में कुल छह मस्जिदें आई हैं। इनमें से पांच मस्जिदों के प्रबंधन ने पहले ही ध्वस्तीकरण के लिए सहमति दे दी थी, जबकि एक मस्जिद को लेकर सहमति नहीं बन सकी। सहमति वाली पांच मस्जिदों के चिह्नित हिस्सों को हटाया गया। इस दौरान औरंगजेब काल की रंगीले शाह मस्जिद के हिस्से पर भी हथौड़े चले और उसकी करीब 20 फीट ऊंची दो मीनारें गिरा दी गईं। लगभग 200 मजदूर पूरे दिन ध्वस्तीकरण कार्य में जुटे रहे।

Advertisement

कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। दालमंडी जाने वाले रास्तों को टीन शेड लगाकर बंद कर दिया गया और मौके पर पीएसी की सात कंपनियों, सीआरपीएफ की एक बटालियन, आरआरएफ की एक बटालियन तथा स्थानीय पुलिस समेत कुल 1,860 सुरक्षाकर्मी तैनात रहे। इस दौरान पुलिस-प्रशासन ने मीडिया की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी पर भी रोक लगा दी।

Advertisement

दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना के तहत कुल 181 मकानों और छह मस्जिदों को हटाया जाना है। प्रशासन के अनुसार अब तक 162 मकानों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें से 80 मकानों को पूरी तरह ध्वस्त किया जा चुका है। इस चरण की कार्रवाई में पांच मस्जिदों का करीब 50 से 60 प्रतिशत हिस्सा हटाया गया।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post