सुंदरपुर चौराहे पर करंट लगने से गाय की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

सुंदरपुर चौराहे पर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट लगने से एक गाय की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चौराहे के पास विद्युत तार या किसी खुले विद्युत उपकरण में करंट उतरने से यह हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि गाय वहां से गुजर रही थी, तभी वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल मरम्मत और जांच की मांग की है। सूचना पर संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की बात कही जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post