इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की बनारस शाखा द्वारा राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर भारत रत्न डॉ. विधान चंद्र राय की जयंती उत्साह, उमंग और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों तथा उनके प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाले प्रमुख चिकित्सकों में डॉ. प्रभाकर शुक्ला, डॉ. बी.डी. तिवारी, डॉ. पी.के. तिवारी, डॉ. भानु शंकर पांडेय, डॉ. मोगिश अंसारी, डॉ. ए.के. खन्ना, डॉ. अनुराधा खन्ना, डॉ. आलोक ओझा, डॉ. सुबोध सिंह, डॉ. आशुतोष अग्रवाल, डॉ. एम.के. गुप्ता, डॉ. मधुकर राय, डॉ. नीरज अग्रवाल, डॉ. एल.के. सिंह, डॉ. कुमार अभिषेक और डॉ. आर.के. मिश्रा सहित कई चिकित्सक शामिल रहे।कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि समाज और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों का सम्मान करना गौरव की बात है। उन्होंने सम्मानित सभी चिकित्सकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
![]() |
| Advertisement |
शाखा सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े चिकित्सकों के बच्चों ने भी विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जो प्रेरणादायक है। उन्होंने इन उपलब्धियों के लिए अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की।अध्यक्ष निर्वाचित प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि डॉ. विधान चंद्र राय का चिकित्सा और राष्ट्र निर्माण में योगदान अतुलनीय है। उनके सम्मान में देश का सर्वोच्च चिकित्सा सम्मान 'डॉ. बी.सी. राय राष्ट्रीय पुरस्कार' प्रदान किया जाता है।
![]() |
| Advertisement |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पद्मश्री प्रो. श्याम सुंदर तथा विशिष्ट अतिथि डॉ. मुकेश कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक सचिव डॉ. विजय गुप्ता ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वित्त सचिव डॉ. शैलेंद्र कुमार सिंह ने दिया।इस अवसर पर डॉ. शालिनी टंडन, डॉ. संजय गर्ग, डॉ. रितु गर्ग, डॉ. हेमंत सिंह, डॉ. संजय पटेल, डॉ. सी.पी. सिंह, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. अजीत सैगल, डॉ. प्रीति गुप्ता, डॉ. देवेश पांडेय, डॉ. आमिर सैम, डॉ. राजीव मिश्रा, प्रो. सत्येंद्र कुमार सिंह, डॉ. आलोक सी. भारद्वाज, डॉ. विशाल सिंह यादव सहित सैकड़ों चिकित्सक उपस्थित रहे।
![]() |
| Advertisement |



