खोजवां में नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई पर उठे सवाल, प्रभावित परिवारों ने निष्पक्ष जांच की मांग की

खोजवां क्षेत्र में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम से नोटिस मिलने के बाद प्रभावित परिवारों ने कार्रवाई को चयनात्मक बताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और समान रूप से कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

प्रभावित परिवारों का कहना है कि नगर निगम के राजस्व विभाग ने उन्हें आराजी संख्या 410, मौजा सरायनंदन को शासकीय भूमि बताते हुए दो दिनों के भीतर अस्थायी अतिक्रमण हटाने का नोटिस दिया है। उनका आरोप है कि मौजा संख्या 410 का क्षेत्र काफी बड़ा है और वहां कई अन्य प्रकार के निर्माण भी मौजूद हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके टिन शेड पर की जा रही है।

Advertisement

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि यदि संबंधित भूमि वास्तव में सरकारी है, तो पूरे मौजा क्षेत्र की पैमाइश कर सभी अवैध कब्जों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के समान कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि किसी एक या कुछ लोगों को निशाना बनाकर कार्रवाई करना न्यायसंगत नहीं है।

Advertisement

मामले में नगर निगम का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन संबंधित अधिकारियों ने मौके पर कोई आधिकारिक बयान देने से इनकार कर दिया। अधिकारियों का कहना था कि इस विषय पर नगर निगम का आधिकारिक पक्ष जानने के लिए नगर आयुक्त से मुख्यालय में संपर्क किया जा सकता है।

Advertisement

प्रभावित परिवारों ने कहा कि वे कानून का सम्मान करते हैं और यदि भूमि सरकारी है तो प्रशासन के निर्देशों का पालन करेंगे, लेकिन उनकी मांग है कि कार्रवाई पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी पर समान रूप से लागू हो। उन्होंने जिला प्रशासन और नगर निगम से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की है।

Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post