कारगिल विजय दिवस पर उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, परमवीर चक्र विजेताओं की अनुग्रह राशि बढ़ी

देहरादून: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परमवीर चक्र से सम्मानित सैनिकों के लिए दी जाने वाली एकमुश्त अनुग्रह राशि में तीन गुना बढ़ोतरी की घोषणा की। अब राज्य सरकार की ओर से परमवीर चक्र विजेताओं को 50 लाख रुपये के स्थान पर 1.50 करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा उन्हें मिलने वाली 3 लाख रुपये की वार्षिक सहायता पहले की तरह जारी रहेगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देश की सुरक्षा में सैनिकों का योगदान सर्वोपरि है और उनके अदम्य साहस, त्याग तथा बलिदान का सम्मान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है और राज्य सरकार पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों तथा सैन्य परिवारों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह निर्णय देश की सेवा करने वाले वीर सैनिकों के प्रति राज्य की कृतज्ञता का प्रतीक है और इससे सैनिकों तथा उनके परिवारों का सम्मान और अधिक बढ़ेगा।

Advertisement

Advertisement




Post a Comment

Previous Post Next Post