स्कूल में 5 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ प्रताड़ना मामले में मुकदमा दर्ज

लालपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले अकथा स्थित सेरेन सानी स्कूल का मामला है, जहां एक 5 साल के बच्चे के साथ कथित तौर पर प्रताड़ना की घटना सामने आई है।पीड़ित पिता के अनुसार विद्यालय की प्रिंसिपल हेमलता, डायरेक्टर निरूपा सिंह और शिक्षिका प्रीति कुशवाहा पर बच्चे के साथ अमानवीय कृत्य करने का आरोप है। बच्चे के पिता ने लालपुर थाने में तहरीर देकर मेडिकल परीक्षण करा लिया है और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वही पुलिस की ओर से जानकारी दी थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्र मे एक प्राइवेट स्कूल की शिक्षिका द्वारा अपनी कक्षा में पढ़ने वाले 05 वर्षीय बालक को गर्म चाकू से प्राइवेट पार्ट पर दाग देने के सम्बन्ध मे सूचना प्राप्त हुई, परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाई की जा रही है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post