शहर के व्यस्त सिगरा-कैंट मुख्य मार्ग पर अचानक सड़क धंसने से हड़कंप मच गया। सड़क धंसने के कारण मार्ग पर यातायात प्रभावित हुआ और कैंट से सिगरा की ओर जाने वाले रास्ते पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। राहगीरों और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हिस्से के चारों ओर बैरिकेडिंग कर यातायात को डायवर्ट कराया। वहीं, नगर निगम और जल निगम की टीमें भी मौके पर पहुंचीं और सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।
![]() |
| Advertisement |
संबंधित विभाग की टीम सड़क धंसने के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों के मुताबिक, मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद मार्ग को सामान्य यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |
Tags
Trending



