लगातार बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने देहरादून-मसूरी मार्ग पर रात के समय वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है। नए आदेश के तहत रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक इस मार्ग पर सामान्य वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा। हालांकि, एंबुलेंस, पुलिस, दमकल और अन्य आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।
प्रशासन के अनुसार, पानी वाला बैंड समेत संवेदनशील इलाकों में सड़क को नुकसान पहुंचा है और मलबा गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी वजह से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। संबंधित विभागों को सड़क की निगरानी, मरम्मत और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे रात के समय इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |
 |
| Advertisement |