सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, राजधानी के 18 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन सहित कुल 17 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। इन स्टेशनों पर यात्रियों के प्रवेश और निकास पर रोक रहेगी, जबकि जिन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है, वहां आवश्यकतानुसार इंटरचेंज सेवाएं जारी रहेंगी।

DMRC ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले अपने रूट की जानकारी लेने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। सुरक्षा कारणों से लागू इस फैसले के चलते मध्य दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी। अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद ही बंद किए गए स्टेशनों को दोबारा खोला जाएगा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post