26 जुलाई को जंतर-मंतर पहुंचने का हिंदू रक्षा दल का ऐलान, प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर जारी CJP के प्रदर्शन के बीच हिंदू रक्षा दल ने 26 जुलाई को वहां पहुंचने की घोषणा की है। संगठन के प्रमुख पिंकी चौधरी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने समर्थकों से दोपहर 12 बजे जंतर-मंतर पहुंचने की अपील की और प्रदर्शनकारियों को चेतावनी दी।

पिंकी चौधरी ने कहा कि उनका संगठन प्रदर्शन का विरोध करेगा। इस ऐलान के बाद जंतर-मंतर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की सतर्कता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि CJP का प्रदर्शन पिछले कुछ दिनों से जंतर-मंतर पर जारी है। ऐसे में हिंदू रक्षा दल की घोषणा के बाद दोनों पक्षों के आमने-सामने आने की आशंका को देखते हुए प्रशासन अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post