नई दिल्ली: राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस मुख्यालय ने अगले आदेश तक सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की नियमित छुट्टियां रद्द कर दी हैं। इस संबंध में सभी जिलों और पुलिस इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पर उपलब्धता सुनिश्चित करना जरूरी है। इसलिए किसी भी कर्मचारी को सामान्य अवकाश नहीं दिया जाएगा। हालांकि, केवल विशेष और अत्यावश्यक परिस्थितियों में सक्षम अधिकारी की अनुमति से ही आपातकालीन छुट्टी मंजूर की जा सकेगी।
![]() |
| Advertisement |
दिल्ली पुलिस ने सभी इकाइयों को सतर्क रहने और किसी भी स्थिति से तत्काल निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। यह व्यवस्था अगले आदेश जारी होने तक प्रभावी रहेगी।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



