पाकिस्तानी एजेंट शाहरोज के नेटवर्क का पर्दाफाश, यूपी में बड़ी वारदात की थी तैयारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश एटीएस की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तानी एजेंट शाहरोज का नेटवर्क प्रदेश के कई जिलों तक सक्रिय था। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस नेटवर्क के जरिए देशविरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी और एक बड़ी घटना की तैयारी चल रही थी।

एटीएस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों के संपर्क पाकिस्तान में बैठे हैंडलरों से थे। उन्हें संवेदनशील जानकारियां जुटाने, नए लोगों को नेटवर्क से जोड़ने और विभिन्न राज्यों में स्लीपर सेल तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया था। जांच में यह भी पता चला है कि राजस्थान से हथियार और विस्फोटक जुटाने की योजना बनाई जा रही थी।

Advertisement

जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में कई जिलों में लगातार छापेमारी कर रही हैं। एटीएस का कहना है कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इससे जुड़े सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जांच जारी है।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post