पड़ोसी से बात करने के शक में बेटी की हत्या, पिता और सौतेली मां गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बेटी के चाल-चलन पर शक होने के कारण पिता और सौतेली मां ने उसकी हत्या कर दी। वारदात को आत्महत्या साबित करने के लिए दोनों ने शव को पंखे से लटका दिया, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।

पुलिस के अनुसार, घटना वाले दिन दोनों ने पहले घर में मौजूद बेटों को मदरसे भेज दिया। इसके बाद सौतेली मां ने बेटी के पैर पकड़ लिए, जबकि पिता ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद सबूत छिपाने के इरादे से शव को फंदे पर लटका दिया गया, ताकि यह आत्महत्या का मामला लगे।

Advertisement

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें शक था कि उनकी बेटी पड़ोस में रहने वाले एक युवक से बात करती थी। इसी शक और कथित बदनामी के डर में उन्होंने हत्या की साजिश रची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post