शादी के सात महीने बाद पत्नी पर पति को ज़हर देकर मारने की कोशिश का आरोप, तीन के खिलाफ केस दर्ज

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में शादी के सात महीने बाद पति ने अपनी पत्नी पर खाने में ज़हरीला पदार्थ मिलाकर हत्या की कोशिश करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का यह भी आरोप है कि उसकी पत्नी के उसके दो साढ़ुओं से अवैध संबंध थे। मामले में पुलिस ने एसपी के निर्देश पर पत्नी और दोनों नामजद साढ़ुओं के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित के अनुसार उसकी शादी 24 नवंबर 2025 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उसे पत्नी के व्यवहार पर संदेह हुआ। उसका दावा है कि जानकारी करने पर पत्नी और उसके दो साढ़ुओं के बीच अवैध संबंध होने की बात सामने आई। विरोध करने पर भी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया।

Advertisement

गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को हरदोई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उपचार के बाद उसकी जान बच गई। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर घटना के 21 दिन बाद बिलग्राम कोतवाली में पत्नी और दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post