आगरा में होटल में प्रेमी संग मिली पत्नी, पति ने किया हंगामा; वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

आगरा: ताजनगरी में शुक्रवार को एक होटल में उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हो गया, जब एक पति ने अपनी पत्नी को  उसके कथित प्रेमी के साथ पकड़ लिया। पति का आरोप है कि पत्नी के साथ मौजूद युवक उसका ही दोस्त था। जानकारी के अनुसार, ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र के शाहदरा इलाके स्थित एक होटल में बुर्का पहने महिला एक युवक के साथ कमरा बुक कराने पहुंची थी। दोनों रिसेप्शन पर कमरा लेने की प्रक्रिया में थे, तभी महिला का पति वहां पहुंच गया। पत्नी और अपने दोस्त को साथ देखकर वह भड़क उठा और होटल में ही हंगामा शुरू कर दिया। 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पति ने पत्नी को होटल से बाहर खींच लिया और दोनों के बीच कहासुनी व धक्का-मुक्की भी हुई। होटल कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इस दौरान कथित प्रेमी मौके से भाग निकला। पति लगातार कहता रहा कि "अच्छा हुआ, समय रहते सब पता चल गया।" 

Advertisement

पति का आरोप है कि उसकी पत्नी पिछले तीन महीने से मायके में रह रही थी। उसे अब पता चला कि इसके पीछे कथित प्रेम संबंध वजह थे। उसने यह भी आरोप लगाया कि पत्नी पहले भी उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर चुकी है और उसने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। 

Advertisement

पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी मिली है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post