बेडरूम में पहुंचते ही चीख पड़ी दुल्हन, सुहागरात से पहले सांप के डसने से दूल्हे की मौत

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के उघैती थाना क्षेत्र के रियोनाई गांव में शादी की खुशियां कुछ ही घंटों में मातम में बदल गईं। गांव निवासी बबलू मौर्य की बारात बुधवार को गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के कादराबाद के पास स्थित लोहरपुरा गांव गई थी। गुरुवार को दुल्हन रश्मि की विदाई के बाद बारात वापस गांव पहुंची, जहां पूरे दिन नई बहू के स्वागत की रस्में निभाई गईं। 

रात में परंपरा के अनुसार नवदंपति के लिए कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाया गया। परिजनों के मुताबिक, रात के दौरान किसी जहरीले सांप ने सो रहे बबलू की गर्दन पर डस लिया। सुबह उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिवार वाले उसे सहसवान के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां से उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

Advertisement

बताया जाता है कि जब दुल्हन बेडरूम में पहुंची तो उसने दूल्हे को अचेत अवस्था में देखा और चीख पड़ी। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। नई दुल्हन की शादी की पहली रात ही जिंदगीभर का गहरा सदमा बन गई। 

Advertisement

डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन मौत मानने को तैयार नहीं हुए। पोस्टमार्टम कराने के बजाय वे युवक को सपेरों और तांत्रिकों के पास झाड़-फूंक के लिए ले गए, इस उम्मीद में कि उसकी जान बच जाएगी। देर शाम तक झाड़-फूंक चलती रही, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस दर्दनाक घटना के बाद नवविवाहिता रश्मि गहरे सदमे में है। पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है। 

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post