हरदोई में शादी से इनकार पर महिला ने नहर में लगाई छलांग, ग्रामीणों और ऑटो चालक ने बचाई जान

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के बेनीगंज क्षेत्र में प्रेम-प्रसंग से जुड़ा एक मामला सामने आया है। प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने से आहत 28 वर्षीय विवाहिता ने चलती ऑटो से शारदा नहर में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों और ऑटो चालक की सतर्कता से महिला की जान बच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

जानकारी के अनुसार, महिला मूल रूप से बिहार की रहने वाली है। कोरोना काल के दौरान दिल्ली में उसकी मुलाकात कछौना थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी एक युवक से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह कर लिया। उनके एक बेटा और एक बेटी भी हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति शराब का आदी है। इसी दौरान उसकी पहचान कल्याणमल क्षेत्र के सेमरा खुर्द निवासी एक युवक से हुई, जो लखनऊ में पढ़ाई करता है। महिला का दावा है कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था।

Advertisement

बुधवार को महिला युवक के गांव सेमरा खुर्द पहुंची, लेकिन युवक ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने उसे वापस भेजने के लिए पहले कोथावां तक ऑटो से भेजा और वहां से दूसरे ऑटो में बैठा दिया। इससे आहत होकर महिला ने नहर पुल पर चलते ऑटो से शारदा नहर में छलांग लगा दी।महिला को नहर में कूदता देख आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत पानी में उतर गए। ऑटो चालक ने भी वाहन रोककर बचाव में हिस्सा लिया। सभी के संयुक्त प्रयास से महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Advertisement

बेनीगंज कोतवाली प्रभारी कौशलेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।इसी जिले के एक अन्य मामले में शहर कोतवाली क्षेत्र की एक गांव निवासी 15 वर्षीय नौवीं कक्षा की छात्रा की मृत्यु की सूचना मिली है। परिजनों का आरोप है कि गांव के एक युवक द्वारा प्रताड़ित किए जाने के कारण वह मानसिक तनाव में थी। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post