उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक नाबालिग किशोरी के कथित धर्मांतरण, जबरन निकाह, यौन शोषण और दो बार गर्भपात कराने के मामले में पुलिस ने एक सिपाही समेत 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामला फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां पीड़िता की मां की तहरीर पर चार नामजद और आठ अन्य आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और आरोप अभी न्यायिक रूप से सिद्ध नहीं हुए हैं।
पीड़िता की मां के अनुसार, वर्ष 2024 में फतेहपुर कोतवाली में तैनात रहे कांस्टेबल आसिफ ने उनकी नाबालिग बेटी से संपर्क किया। आरोप है कि उसने फोन पर बातचीत के बाद किशोरी को पैसे का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया और उसकी पहचान सऊदी अरब में रहने वाले जावेद से कराई। शिकायत के मुताबिक, जावेद ने अपने रिश्तेदारों और अन्य लोगों की मदद से किशोरी का कथित रूप से ब्रेनवॉश किया।
![]() |
| Advertisement |
आरोप है कि कुछ समय बाद किशोरी को एक मजार पर ले जाया गया, जहां मौलाना और अन्य लोगों की मौजूदगी में कार के अंदर जबरन निकाह कराया गया। इसके बाद जावेद ने कथित रूप से किशोरी का लगातार यौन शोषण किया। पीड़िता की मां का यह भी आरोप है कि गर्भवती होने पर दो बार उसका गर्भपात कराया गया और उसे धार्मिक ग्रंथ पढ़ाकर धर्म विशेष को अपनाने के लिए दबाव बनाया गया।शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी संगठित गिरोह की तरह काम करते हैं और शिकायत करने पर परिवार को जान-माल की धमकियां दी जा रही हैं। इस पर पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
![]() |
| Advertisement |
फतेहपुर कोतवाली प्रभारी अमित प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर चार नामजद समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
![]() |
| Advertisement |



