सावन माह के दौरान ज्ञानवापी परिसर में मुस्लिम समुदाय द्वारा नमाज अदा किए जाने पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्री आदिविश्वेश्वरनाथ महादेव की प्राचीन परंपराओं और सावन में होने वाले जलाभिषेक से जुड़े आयोजनों का हवाला देते हुए अपनी मांग रखी गई।
शिवसेना नेताओं ने कहा कि यदि सनातन परंपराओं से जुड़े धार्मिक आयोजनों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है तो ज्ञानवापी परिसर में नमाज को लेकर भी समान व्यवस्था लागू की जानी चाहिए। उन्होंने सावन में कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा और धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखने की मांग की।
![]() |
| Advertisement |
ज्ञापन में कहा गया कि मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होने पर शिवसैनिक पूरे उत्तर प्रदेश में आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुलाब दूबे, राज्य उप प्रमुख एवं मंडल प्रभारी वाराणसी अजय चौबे, जिला प्रमुख अजय सिंह, महानगर प्रमुख सतीश शर्मा, महानगर उप प्रमुख प्रदीप पाण्डेय, राजेश शर्मा समेत अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।
![]() |
| Advertisement |
![]() |
| Advertisement |



