वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र में शराब पीने का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पड़ोसी पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
फूलपुर थाना क्षेत्र के मानापुर गांव निवासी रीता कन्नौजिया, पत्नी काशीनाथ कन्नौजिया, के अनुसार शाम करीब 7 बजे उनका पड़ोसी घर के पास शराब पी रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए उसे वहां से हटने के लिए कहा, तो वह गुस्से में आ गया।
![]() |
| Advertisement |
आरोप है कि पहले आरोपी ने गाली-गलौज की और फिर महिला के चेहरे पर कई मुक्के मार दिए। इस हमले में महिला के मुंह और सिर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।
![]() |
| Advertisement |
पीड़िता का कहना है कि जाते समय आरोपी ने दोबारा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद महिला ने फूलपुर थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
![]() |
| Advertisement |
फूलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

.jpeg)

