धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर युवा कांग्रेस और युवजन सभा ने मनाई खुशी, छात्रों का कराया मुंह मीठा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के उपलक्ष्य में युवा कांग्रेस और युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने छात्र-छात्राओं का मुंह मीठा कराकर खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत बताते हुए कहा कि जनता की आवाज के सामने हर सत्ता को जवाबदेह होना पड़ता है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है। किसी भी पद से बड़ा लोकतंत्र और जनता का विश्वास है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती जनता की सक्रिय भागीदारी और संवैधानिक मूल्यों के सम्मान से ही संभव है।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई और लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव ओम शुक्ला, प्रदेश सचिव सिद्धार्थ केशरी,  रोहित चौरसिया, युवा कांग्रेस महासचिव जमाल अहमद, सचिव एजाज अहमद समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Post a Comment

Previous Post Next Post