वाराणसी एयरपोर्ट से आज से 10 नई उड़ानें शुरू, दिल्ली-मुंबई समेत चार शहरों की कनेक्टिविटी बढ़ी

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शुक्रवार, 1 अगस्त से वाराणसी एयरपोर्ट से 10 नई उड़ानों का संचालन शुरू हो गया है। नई उड़ानों के शुरू होने से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और विजयवाड़ा जैसे प्रमुख शहरों के लिए हवाई संपर्क बेहतर होगा और यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे।नई उड़ानों के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें और दिल्ली के लिए एक नई उड़ान शुरू की है। इससे दोनों महानगरों के बीच यात्रा करने वाले व्यवसायी, नौकरीपेशा और अन्य यात्रियों को अपनी सुविधा के अनुसार उड़ान चुनने का अवसर मिलेगा।

वहीं, आकासा एयर ने वाराणसी और बेंगलुरु के बीच नई दैनिक उड़ान शुरू की है। इससे दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को सीधी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा। इसके अलावा इंडिगो ने वाराणसी से विजयवाड़ा के लिए नई उड़ान की शुरुआत की है, जिससे दक्षिण भारत के एक और प्रमुख शहर से काशी की सीधी हवाई कनेक्टिविटी स्थापित हो गई है।उड़ानों के तहत एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मुंबई के लिए दो अतिरिक्त उड़ानें और दिल्ली के लिए एक नई उड़ान शुरूकी है। इससे दोनों महानगरों के बीच यात्रा करने वाले व्यवसायी, नौकरीपेशा और अन्य यात्रियों को अपनी सुविधा

Advertisement 

गौरतलब है कि वर्ष की शुरुआत में वाराणसी एयरपोर्ट से प्रतिदिन करीब 84 उड़ानों का संचालन होता था और रोजाना 10 से 12 हजार यात्री यात्रा करते थे। हालांकि, विमान ईंधन की बढ़ती कीमतों के कारण धीरे-धीरे उड़ानों की संख्या घटकर 44 रह गई थी।एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि नई उड़ानों के संचालन से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। सावन के दौरान काशी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इसके अलावा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है। अधिकारियों ने भविष्य में मांग के अनुसार अन्य नए गंतव्यों के लिए भी उड़ानें शुरू किए जाने की उम्मीद जताई है।

Advertisement 

Advertisement 





Post a Comment

Previous Post Next Post