मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी को दो स्वर्ण पदक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया सम्मानित

वाराणसी के कैथी स्थित प्रसिद्ध मार्कण्डेय महादेव मंदिर के आचार्य सत्यम गिरी (उर्फ काजू बाबा शास्त्री) को शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए दो स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।आचार्य सत्यम गिरी को उनकी उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए यह सम्मान मिला। उनकी इस उपलब्धि पर मार्कण्डेय महादेव मंदिर समिति, गोस्वामी समाज तथा कैथी क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा दे रहे आचार्य सत्यम गिरी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों, सहयोगियों तथा मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन्हें शिक्षा और धार्मिक सेवा के क्षेत्र में और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।उधर, श्रावण मास में आयोजित होने वाले विशाल मेले की तैयारियों को लेकर मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू महासंघ के उपाध्यक्ष एवं मंदिर समिति के अध्यक्ष बजरंगी गिरी ने की। बैठक में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन, बैरिकेडिंग, बिजली व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और स्वच्छता सहित विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। मेले को व्यवस्थित और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित तैयारियों को समय से पूरा करने पर जोर दिया गया।

Advertisement 

Advertisement 

Advertisement 






Post a Comment

Previous Post Next Post