इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में वाराणसी का जलवा, पहले दिन 7 स्वर्ण सहित 14 पदक जीते

वाराणसी। कोलकाता में आयोजित तीन दिवसीय इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप के पहले दिन वाराणसी के वारियर्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 पदक अपने नाम किए। इनमें 7 स्वर्ण, 2 रजत और 5 कांस्य पदक शामिल हैं। प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों ने दो-दो स्वर्ण पदक जीतकर उत्तर प्रदेश और वाराणसी का गौरव बढ़ाया।

वारियर्स अकादमी की संचालिका एवं प्रदेश की पहली महिला ब्लैक बेल्ट खिलाड़ी अनीता सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे वाराणसी के खिलाड़ियों ने पहले ही दिन दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यूपी की टीम दूसरी बार कुमिते स्पर्धा में भाग ले रही है और खिलाड़ियों ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है।

Advertisement

अंडर-16/17 वर्ग के 59 किलोग्राम भार वर्ग में शैव्या ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता, जबकि 53 किलोग्राम भार वर्ग में टीवीशा ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं अंशुमान ने स्वर्ण पदक हासिल किया। ओम ने 75 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता, जबकि अंडर-14/15 के 78 किलोग्राम भार वर्ग में भी वाराणसी के खिलाड़ी ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।अकादमी प्रबंधन ने खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उम्मीद व्यक्त की कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी खिलाड़ी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर वाराणसी और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post