वाराणसी में चेहल्लुम पर निकला 400 वर्ष पुराना काली तुरबत का आलम, मातमी जुलूस में अकीदतमंदों ने पेश किया खिराज-ए-अकीदत

हजरत पैगंबर साहब के नवासे इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में मंगलवार को चेहल्लुम मनाया गया। इस अवसर पर वाराणसी के दालमंडी स्थित इमामबाड़ा कच्ची सराय से करीब 400 वर्ष पुरानी काली तुरबत का आलम निकाला गया। मातमी जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और नौहाख्वानी व मातम के जरिए कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की।

जुलूस सैयद इकबाल हुसैन और जफर हसन की देखरेख में निकाला गया, जिसका नेतृत्व अंजुमन जावादिया ने किया। मातमी जुलूस दालमंडी, नई सड़क, फाटक, सलीम काली महाल और पितरकुंडा होते हुए दरगाह फातमान पहुंचा, जहां जुलूस संपन्न हुआ।

Advertisement

पूरे मार्ग में अकीदतमंदों ने इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का इस्तकबाल किया। इस दौरान पूरा माहौल गमगीन और मातमी नजर आया। 

Advertisement

Advertisement




Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post