वाराणसी एयरपोर्ट पर 52 नए एफआईडीएस लगे, अब नहीं लगेगी इंक्वायरी काउंटर पर लाइन

वाराणसी। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए 52 नए फ्लाइट इंफॉर्मेशन डिस्प्ले सिस्टम (एफआईडीएस) स्थापित किए गए हैं। इन अत्याधुनिक एचडी स्क्रीन के लगने से अब यात्रियों को फ्लाइट की स्थिति, बोर्डिंग गेट, आगमन और प्रस्थान समय की जानकारी रियल-टाइम में मिलेगी। इसके साथ ही इंक्वायरी काउंटर पर लगने वाली भीड़ और बार-बार होने वाली पूछताछ से भी राहत मिलेगी।

एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पहले फ्लाइट के समय में बदलाव होने पर यात्री और उनके परिजन जानकारी लेने के लिए इंक्वायरी काउंटर पर पहुंच जाते थे। इससे वहां लंबी कतारें लग जाती थीं और यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता था। इसी समस्या के समाधान के लिए पूरे एयरपोर्ट परिसर में नए एफआईडीएस लगाए गए हैं।

Advertisement

ये स्क्रीन एयरपोर्ट के मुख्य प्रवेश द्वार, कैनोपी, पार्किंग क्षेत्र, चेक-इन काउंटर, आगमन एवं प्रस्थान हॉल तथा सिक्योरिटी होल्ड एरिया सहित प्रमुख स्थानों पर स्थापित की गई हैं। सभी स्क्रीन हर सेकंड अपडेट होने वाले डेटा के आधार पर फ्लाइट का नवीनतम स्टेटस, लैंडिंग और टेकऑफ का समय तथा बोर्डिंग गेट की जानकारी प्रदर्शित करेंगी।

Advertisement

नई व्यवस्था से वेटिंग लाउंज और कैफेटेरिया में बैठे यात्रियों को भी बार-बार लाउडस्पीकर पर होने वाली घोषणाओं का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। वे सामने लगी स्क्रीन पर अपनी फ्लाइट से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आसानी से देख सकेंगे।

Advertisement


Ktv News Varanasi

Greeting from KTV Channel, Varanasi Leading News and Social content Provider

Post a Comment

Previous Post Next Post