राणीसती धाम में 51 दंपत्तियों ने किया द्वादश ज्योतिर्लिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक

श्रावण मास के पावन अवसर पर रामकटोरा स्थित श्री राणीसती धाम मंदिर में 51 दंपत्तियों द्वारा द्वादश ज्योतिर्लिंगों का सामूहिक रुद्राभिषेक श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। मंदिर के ट्रस्टी संजय झुनझुनवाला एवं समिति के महामंत्री निधिदेव अग्रवाल ने बताया कि मंदिर समिति की ओर से रुद्राभिषेक और पूजन की समस्त सामग्री की व्यवस्था की गई थी। विद्वान आचार्य उमंग नाथजी के आचार्यत्व में 51 दंपत्तियों ने विधि-विधान से भगवान शिव का अभिषेक किया।

रुद्राभिषेक के दौरान मंदिर परिसर हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठा। अनुष्ठान के समापन पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक आरती की और फलाहार प्रसाद ग्रहण किया।कार्यक्रम की व्यवस्था में रमेश चौधरी, शरद शाह, गोपाल तुलस्यान, राजेश तुलस्यान, अभिषेक, मनोज एवं अशोक सराफ सहित समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल रहा।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post