दालमंडी चौड़ीकरण अभियान का हुआ भूमि पूजन, नवंबर तक सड़क निर्माण पूरा करने का लक्ष्य

चौक से दालमंडी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत रविवार को दालमंडी में भूमि पूजन किया गया। शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विधि-विधान से पूजन-पाठ कर परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और ड्रोन कैमरों से पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई।बताया गया कि चौक-दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का शिलान्यास वर्ष 2025 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। परियोजना के तहत चिन्हित 181 भवनों में से 175 भवनों का ध्वस्तीकरण किया जा चुका है, जबकि 10 भवनों पर कार्य चल रहा है।

भूमि पूजन के दौरान विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि दालमंडी में भूमि पूजन होना क्षेत्र के लिए खुशी की बात है। करीब 17 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पानी, बिजली और सीवर की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा और इसे नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। निर्माण पूरा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किए जाने की बात भी कही।इस अवसर पर नगर निगम अधिकारी ईकेके सिंह ने विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी का बुके देकर स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था में एसीपी दशाश्वमेध अतुल अंजान त्रिपाठी सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम में ईकेके सिंह, आत्मा विश्वेश्वर, राजीव सिंह डब्बू, तारकेश्वर गुप्ता, साधना वेदांती, नतिन नयन मिश्रा, बबलू सेठ सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement






Post a Comment

Previous Post Next Post