नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से वाराणसी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता असम के राज्यपाल डॉ. लक्ष्मण आचार्य ने की। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े और युवाओं को नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए। गायत्री परिवार से जुड़े लोगों ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान युवाओं और उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने के साथ ही भारत को नशामुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नशे के खिलाफ जनजागरूकता फैलाने और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया।
Tags
Trending



