वाराणसी में सांसद पप्पू यादव का पुतला दहन, विश्व सनातन रक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने जताया विरोध

सांसद पप्पू यादव के कथित कृत्य के विरोध में वाराणसी जिला मुख्यालय पर विश्व सनातन रक्षा परिषद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनका पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि पप्पू यादव द्वारा जिस तरह का कृत्य किया गया, उससे सनातन समाज में आक्रोश है। उन्होंने इसे संतों का अपमान बताते हुए कहा कि पप्पू यादव को सामूहिक रूप से समाज के सामने आकर अपने कृत्य के लिए जनता और संत समाज से माफी मांगनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि संतों के अपमान को सनातन समाज किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।





Post a Comment

Previous Post Next Post