76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत कबीर चौरा में लगा लाभार्थी कैंप, विधायक नीलकंठ तिवारी ने किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री लाभार्थी योजना के अंतर्गत 76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत  कबीर चौरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में लाभार्थी कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का शुभारंभ शहर दक्षिणी विधानसभा के विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने किया। इस दौरान दर्जनों लाभार्थियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता की गई।

कैंप में पीएम सूर्यघर योजना, राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, बिजली विभाग, जलकल विभाग, महिला कल्याण योजना समेत विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य कैंप के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं। कैंप में पहुंचे लोगों को योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया और संबंधित समस्याओं के समाधान की जानकारी दी गई।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव सिंह ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लोगों से पात्रता के अनुसार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। कैंप में पार्षद संजय केशरी, अनंत राज गुप्ता, मनीष गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सभासद और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कैंप में पहुंचे लोगों की सहायता करते हुए उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोग किया।




Post a Comment

Previous Post Next Post